मऊ, नवम्बर 1 -- Mau News: इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा इंदारा-अहीरपुरा में शनिवार की सुबह लगभग सात बजे धान का खेत देखने गए किसान की खेत में लटक रहे बिजली के तार से करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार इंदारा गांव अहीरपुरा निवासी 55 वर्षीय किसान रामदरश शनिवार की सुबह अपनी धान की फसल देखने खेत की ओर निकले थे। खेत में पहुंचने के बाद अपनी गिरी धान की फसल को सीधा करने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच खेत के ऊपर से काफी नीचे लटक रहे 11 हजार केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कई घंटे इंतजार करने के बाद जब घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान होक...