Mau News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
मऊ, अगस्त 1 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत भटौली सचुई गांव में शुक्रवार की देर रात फर्राटा पंखे में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार गाजीपुर में में किया गया। स्थानीय चिरैयाकोर्ट थाना क्षेत्र के ग्राम भटौली निवासी कन्हैया राम की बहू 32 वर्षीय अंजली पत्नी मुकेश राम शुक्रवार की देर शाम लगभग 9 बजे फर्राटा पंखा में करंट आने के कारण करंट की चपेट में आ गई। करंट की चपेट में आने के बाद वह अचेत हो गई। अचेत अवस्था में परिजन उसे उपचार के लिए पीजीआई चक्रपानपुर आजमगढ़ ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह पंचनामा के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.