मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा क्षेत्र के मुबारकपुर नई बस्ती में बुधवार को बिजली करंट की चपेट में आने से वायरिंग का काम कर रहे दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर, रतनपुरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक एवं वायरिंग का काम करने वाले 50 वर्षीय हीरा राजभर निवासी दतौड़ा तथा 35 वर्षीय रामविलास राजभर निवासी मुबारकपुर ग्राम सभा, रतनपुरा मुबारकपुर नई बस्ती निवासी वीरेंद्र गुप्ता के मकान में वायरिंग का काम कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: करंट में झुलसा मिस्त्री, कानपुर रेफर इसी दौरान बिजली कनेक्शन के तार जोड़ने के दौरान दोन...