Mau News: करंट की चपेट में आकर लाइनमैन झुलसा, अस्पताल में भर्ती
मऊ, अगस्त 31 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डाड़ी विद्युत उपकेन्द्र अंतर्गत टाटा मोटर्स के पास सोमवार को शहरी क्षेत्र का शटडाउन लेने के बाद गलती से देहात क्षेत्र के पोल पर चढ़ने से लाइनमैन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। आनन फानन में कर्मियों ने उसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर है। डाड़ी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात 48 वर्षीय लाइनमैन राजकुमार सोमवार को टाटा मोटर्स के पास टूटे तार को जोड़ने के लिए शहरी क्षेत्र का शटडाउन लिया था। इस बीच मौके पर गलती से वह देहात फीडर की चालू विद्युत लाइन के पोल पर चढ़ गया। जैसे ही उसने तार को जोड़ने के लिए हाथ बढ़ाया, वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद वह छटपटाने लगा। इसी दौरान किसी तरह उसका हाथ तार से छूट गया। घटना की जानकारी होते ही विद्युत विभाग के एसडीओ, जेई प्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.