Mau News: कम्पोजिट विद्यालय में बच्चों ने शिक्षकों संग खेली डांडिया
मऊ, अक्टूबर 16 -- Mau News: दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर दोहरीघाट कस्बा स्थित कम्पोजिट विद्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। नवरात्र के अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने शिक्षकों के साथ डांडिया खेलकर पर्व की खुशियां मनाईं। पारंपरिक नृत्य और संगीत के बीच बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। डांडिया के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों से जुड़ने का अवसर मिला। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मीना राय, आशीष गुप्ता, राजकुमार सिंह चौहान, अर्चना यादव, संजय गुप्ता और मनीष कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Palamu News: बच्चों ने गरबा-डांडिया नृत्य कर मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.