मऊ, अक्टूबर 29 -- पीईटी परीक्षा की तैयारियां और सुरक्षा Mau News: मऊ, संवाददाता। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 12480 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 6240 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। इससे पहले 25 अक्तूबर को भी जिले में परीक्षा आयोजित हो चुकी है। अब 30 अक्तूबर के बाद एक नवंबर को भी परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। जिलाधिकारी आनंद...