Mau News: कच्चा मकान गिरने से गृहस्वामी घायल, गृहस्थी का सामान नष्ट
मऊ, अगस्त 27 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के सोहराबपुर गांव निवासी जीवित राम का कच्चा मकान बुधवार की देर रात लगातार हो रही बारिश के चलते अचानक धराशाई हो गया। हादसे में मकान मालिक जीवित राम घायल हो गए। मकान गिरने से घर में रखा अनाज, चारपाई, पंखा, साइकिल और कपड़ों समेत अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित जीवित राम ने बताया कि उन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। आवास नहीं होने के कारण वह अपने पूरे परिवार के साथ लंबे समय से जर्जर और कच्चे मकान में रहने को विवश हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: आवास मंजूर, किस्त का इंतजार, बारिश में भरभराकर ढह गई कच्चे मकान की छत पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होने के कारण मकान की कच्ची दीवारें पूरी तरह गीली और कमजोर हो गई थीं। बुध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.