Mau News: कक्षा 10 की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की जिलाधिकारी
मऊ, अक्टूबर 13 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कोपागंज की कक्षा 10 की छात्रा कुमारी अंशिका को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठी अंशिका ने जनसुनवाई की, लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और अधिकारियों को नियमों के अनुसार उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कुर्सी पर बैठने से पहले पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझाई। जिलाधिकारी के रूप में जनसुनवाई करते हुए छात्रा अंशिका ने फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके निस्तारण के लिए नियमानुसार संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Rampur News: दीपिका तहसीलदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.