Mau News: ककराडीह में जर्जर एलटी लाइन बार-बार जलने से उपभोक्ता परेशान
मऊ, जुलाई 22 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 ककराडीह में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। रौजा फीडर से आने वाली एलटी लाइन का तार बेहद पुराना और जर्जर हो चुका है। यह तार बार-बार जलकर टूट रहा है, जिससे पूरे वार्ड की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। ग्रामीणों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ और नई केबल नहीं बिछाई गई, तो वे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। उपभोक्ता तेतरी देवी ने बताया कि जर्जर तारों के कारण दिन में 6 से 8 घंटे तक बिजली गुल रहती है। इससे घरेलू कामकाज ठप पड़ गए है। यही नहीं लाइन में बार-बार आ रहे फॉल्ट और वोल्टेज के अप-डाउन होने से ग्रामीणों के घरों के पंखे, टीवी और पानी की मोटर जैसे महंगे इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.