Mau News: एसयूवी की टक्कर में दोनों चालक गम्भीर, वाहन क्षतिग्रस्त
मऊ, जुलाई 11 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कैलेंडर तिराहे पर शुक्रवार की रात्रि लगभग 1.30 बजे तेज रफ्तार एसयूवी वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में एसयूवी में सवार दोनों चालकों को गंभीर चोट आई। इस बीच पेट्रोलिंग के दौरान कोतवाली के उप निरीक्षक विकास कुमार हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना 108 नंबर एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों वाहन चालकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों चालकों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली लाकर कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.