Mau News: एसपी के आदेश पर ससुरालीजनों के विरुद्ध केस दर्ज
मऊ, जुलाई 11 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत मझवारा निवासिनी युवती से प्रेम विवाह के एक साल बाद 2 लाख रुपये नकदी व 10 तोला सोना दहेज मांगने एवं विवाहिता का उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति समेत सास और ससुर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली अंतर्गत मझवारा निवासिनी लाली चौहान ने पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका विवाह करीब एक साल पूर्व लखनी मुबारकपुर निवासी विकास चौहान से हुआ था। शादी के बाद विकास उसे लेकर राजस्थान अपनी बहन के यहां चला गया। एक साल तक साथ रहने के बाद अब विकास चौहान उसके पिता मुनेश्वर चौहान व मां रमली देवी उससे 2 लाख रुपये नकदी, 10 भर सोना व दो पहिया वाहन की मांग कर उसे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.