मऊ, सितम्बर 20 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। उपजिलाधिकारी मधुबन दीपक सिंह की अध्यक्षता में शनिवार की शाम किसानों के साथ बैठक हुई। इस दौरान एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के समस्त किसानों से अनुरोध किया कि वे शासन की प्राथमिकता वाली योजना के अंतर्गत अपनी फार्मर रजिस्ट्री समय से अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं। एसडीएम दीपक सिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना है। यह किसानों के लिए एक डिजिटल पहचान पत्र की तरह काम करेगी। इसमें किसान की जमीन, फसल और अन्य सभी जानकारियां दर्ज होंगी। अवगत कराया कि फार्मर रजिस्ट्री हो जाने से किसानों को कई बड़े लाभ मिलेंगे। एसडीएम ने बताया कि किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराने अथवा इससे संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अपने क्षेत्र के संबंधित हल्का लेखपाल, ग्राम पंचायत सहायक, सहायक व...