मऊ, जुलाई 8 -- Mau News: नदवासराय। शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय वलीदपुर में मंगलवार को एसआरजी के सदस्य संजय कुमार तिवारी ने शैक्षिक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, स्वच्छता एवं कायाकल्प के मानकों का जायजा लिया। इस दौरान निपुण प्लस एप के माध्यम से कक्षा एक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें प्रियांशी, जाह्नवी, कृष्णा, सौरभ और रिया ने निर्धारित अधिगम स्तर प्राप्त किया। विद्यार्थियों को प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार ने स्टेशनरी देकर सम्मानित किया। एसआरजी ने कक्षा अध्यापिका वंदना यादव के शिक्षण कार्य की सराहना की। निरीक्षण के समय विद्यालय में 212 नामांकित विद्यार्थियों के सापेक्ष 164 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रविन्द्र कुमार राय, विपिन यादव आदि शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें-...