मऊ, अगस्त 7 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में शुक्रवार को तहसील बार एसोसिएशन मधुबन द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें तहसील बार मधुबन के गठन से अब तक एल्डर कमेटी के चेयरमैन रहे एडवोकेट रमेश चंद्र मिश्र को श्रद्धांजलि दी गयी। सभी अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।तहसील बार एसोसिएशन मधुबन के मंत्री एडवोकेट अविनाश कुमार मल्ल ने कहा कि रमेश चंद्र मिश्र का निधन हम सबके लिए एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई मुश्किल है। तहसील बार एसोसिएशन मधुबन के वर्तमान कोषाध्यक्ष सुधांशु गौतम की पत्नी के आकाशमिक निधन पर भी गहरा शोक प्रकट किया गया। अधिवक्ताओं ने गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और प्रार्थना की। इस दौरान अध्यक्ष आनंद कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ ...