Mau News: एफएलएन एवं नई एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण शुरू
मऊ, अगस्त 10 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) गोंठा पर एफएलएन एवं एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों से दक्ष बनाते हुए विद्यालयों में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक एवं परिणामोन्मुख बनाना है। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में प्रतिभागी शिक्षकों को कैच-अप शिक्षण, बालवाटिका से कक्षा 5 तक के निपुण लक्ष्य, कक्षा 4 की नई पाठ्यपुस्तक 'वीणा', गणित मेला, शिक्षक डायरी, स्मार्ट क्लास, निपुण तालिका, पुस्तकालय तथा कार्यपुस्तिका के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों की क्षमता वृद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.