मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में गुरुवार को एनपीएस संचय आउटरीच एवं पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, किसानों तथा बैंकिंग सेवाओं से जुड़े लोगों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के प्रति जागरूक करना, योजना के लाभों की जानकारी देना तथा अधिक से अधिक लोगों को एनपीएस से जोड़ने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित किया गया। प्रथम पाली में सुबह 10.30 बजे से अपराह्न 2 बजे तक आयोजित कार्यक्रम को अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) पवन कुमार मिश्र, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख शिव कुमार शुक्ला तथा डीडी नाबार्ड आरिफ ने संबोधित किया। इस दौरान अधिकारियों ने संयुक्त रूप से एनपीएस योजना की विशेषताओं, इ...