मऊ, अक्टूबर 14 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय एड्स एवं एसटीडी नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सा अधिकारियों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर डॉ.नीतू गुप्ता, राजेश रंजन, नीरज श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनरों ने प्रतिभागियों की एनएसीपी संबंधी जानकारी एवं व्यावहारिक क्षमता को मजबूत किया। विशेष रूप से प्रतिभागियों को एचआईवी की रोकथाम, शीघ्र पहचान, जांच, उपचार आदि की जानकारी दी गई। साथ ही, जिला स्वास्थ्य प्रणाली के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर समन्वय एवं कन्वर्जेन्स स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। क...