Mau News: एआरपी एसोसिएशन की जनपदीय कार्यकारिणी गठित
मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: मऊ,संवाददाता। नगर क्षेत्र में आयोजित एआरपी एसोसिएशन की बैठक में जनपद मऊ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मौर्य ने प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद शाही एवं आजमगढ़ मंडल के मंडलीय संयोजक बृजेश यादव के निर्देश पर विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन एवं मनोनयन किया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। गठित कार्यकारिणी में रामबिलास चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सविता गुप्ता को उपाध्यक्ष, सच्चिदानंद मौर्य को कोषाध्यक्ष, गौरव राय को प्रवक्ता तथा सत्यप्रकाश सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, दीनानाथ राय को महामंत्री चुना गया। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मौर्य ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.