मऊ, अगस्त 31 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप ने गत माह की बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई से समिति को अवगत कराया। उद्यमियों ने बैठकों की कार्यवृत्त सभी उद्यमियों को उपलब्ध कराने की मांग रखी। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि उद्योग से संबंधित ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन कर शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी दशा में उद्योग संबंधी आवेदन बैंक स्तर पर लंबित न रखे जाएं। यदि किसी बैंकर्स द्वारा आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित रखने का मामला संज्ञान में आता है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़े...