मऊ, जुलाई 20 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने उद्योग बंधुओं द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं सुझावों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि उद्योगों से जुड़े सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता नहीं बरती जाए।

उद्योगों के त्वरित निस्तारण की आवश्यकता उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए उद्यमियों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आ...