मऊ, नवम्बर 8 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बे समेत विभिन्न मोहल्ला एवं विजय स्तंभ, चौक, सैदपुर, भूलीपुर आदि मोहल्लों में बंदरों के आतंक से लोग आजिज आ चुके हैं। आए दिन बंदरों के उत्पात एवं काटने से जहां लोग परेशान हैं। वहीं सुबह से ही विभिन्न छतों पर बंदरों की धमाचौकड़ी कपड़ों को फाड़ देना, सामानों को नष्ट कर देना, टाटा स्काई डीटीएच के सामानों को तोड़ देना, फेंकने के साथ ही लोगों को काट भी ले रहे है। मुहल्लेवासियों ने इन बंदरों को पकड़ने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...