Mau News: ई-वेस्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी
मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय टंडवा चौबेपुर में ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक कचरा प्रबंधन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा विषयक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद मऊ के राज्य संदर्भ समूह सदस्य संजय कुमार तिवारी द्वारा विद्यार्थियों को ई-वेस्ट के विषय में विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करते हुए किया गया। उन्होंने बच्चों को बताया कि अनुपयोगी अथवा खराब मोबाइल फोन, चार्जर, बैटरी, कम्प्यूटर, की-बोर्ड, माउस, इलेक्ट्रॉनिक खिलौने, तार, बल्ब एवं अन्य विद्युत तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ई-वेस्ट की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे में उपस्थित सीसा, पारा, क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.