मऊ, जुलाई 27 -- Mau News: सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव में रविवार देर रात चोरों ने दो घरों के बाहर बंधी चार बकरियां चोरी कर लीं। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह परिजनों को हुई तो वे अवाक रह गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, इब्राहिमाबाद निवासी दिनेश यादव की दो बकरियां तथा अखिलेश यादव की भी दो बकरियां रविवार रात दरवाजे के सामने बधी थी। इस बीच रविवार की रात लगभग दो बजे बकरियां चोरी हो गईं। दिनेश यादव ने बताया कि रात में लघुशंका के लिए उठा तो देखा कि दरवाजे पर बंधी बकरियां गायब थीं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: चोरों ने पार किए पांच मवेशी, शिकायत इसके बाद आस-पास काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मि...