मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: इंदारा (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद।दीवाली के त्योहार को देखते हुए अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार रात कोपागंज पुलिस ने इंदारा कस्बे में एक मकान पर छापा मारकर करीब 3.50 लाख रुपये के पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर पटाखों की खरीद-बिक्री के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिलेभर में अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच पुलिस को इंदारा कस्बे में एक मकान में पटाखे छिपाकर रखने और बेचने की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: पटाखा भंडारण में नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई सूचना के आधार पर सीओ घोसी सत्येंद्र तिवारी क...