Mau News: इंजन गर्म होने से बाइक में लगी आग, धू-धूकर जली गाड़ी
मऊ, नवम्बर 3 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के काठतराव ईंट-भट्ठे के पास एक बाइक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी और पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, रामपुर थाना क्षेत्र के गाई गावा निवासी सौरभ यादव पुत्र राजेश यादव अपने पिता के नाम पंजीकृत बाइक से रामपुर बेलौली बाजार गए थे। बाजार से घर लौटते समय जैसे ही वह काठतराव ईंट-भट्ठे के पास पहुंचे, अचानक बाइक का इंजन गर्म हो गया और उससे चिंगारी निकलने लगी। देखते ही देखते बाइक में आग लग गई। बाइक सवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन आग की चपेट में आने से पूरी बाइक जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलने पर रामपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.