मऊ, जुलाई 9 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव के पास नेशनल हाइवे पर गुरुवार की देर शाम लगभग 7.30 बजे ठेला लेकर घर जा रहे युवक को पीछे से रोडवेज बस ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। युवक गोंठा बाजार से आम बेचकर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। देवरिया जनपद के रुद्रपुर निवासी 30 वर्षीय पिंटू सोनकर पुत्र काशी सोनकर दोहरीघाट कस्बा स्थित अपने निनिहाल मे रहकर फल बेचने का कार्य करता था। गुरुवार को गोंठा में बाजार लगती है,जिसमें वह ठेला पर आम लेकर बेचने गया था। शाम को आम बेचकर खाली ठेला लेकर वापस घर आ रहा था। साथ में गोलू सोनकर भी फल बेचकर आ रहा था। गोलू सोनकर ने बताया कि जब वह और पिंटू सोनकर इब्राहिमाबाद गांव के प...