Mau News: आनलाईन ठगी करने का आरोपित गिरफ्तार, केस दर्ज
मऊ, जुलाई 13 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मऊ पुलिस ने ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना और मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में काजीटोला, वलीदपुर निवासी अनुराग को ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नौकरी दिलाने का लालच देकर लोगों से यूपीआई के माध्यम से आरोपी रुपये मंगवाता था। एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त पांच शिकायतों की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसको दबोच लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें- नौकरी के नाम पर अपराधियों ने एक लाख ठगे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.