Mau News: आन, बान और शान का प्रतीक है तिरंगा : दयाशंकर सिंह
मऊ, अगस्त 13 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' महाभियान के तहत गुरुवार को जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में सोनीधापा मैदान से गाजीपुर तिराहा तक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। मंत्री ने लोगों से अपील किया कि हर नागरिक इस महाभियान का हिस्सा बने और 15 अगस्त के अपने घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर ससम्मान राष्ट्रध्वज फहराकर अमर शहीदों को नमन करे। हाथों में तिरंगा थामे सैकड़ों भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत आमजन का हुजूम तिरंगा यात्रा में उमड़ा रहा। इस दौरान भारत माता की जय के गगनभेदी उद्घोष के साथ लोग आगे बढ़ते रहे। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई गाजीपुर तिराहा पहुंचकर एक जनसभा के रूप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.