मऊ, नवम्बर 8 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। दीवाली का त्योहार केवल दीप जलाने, मिठाइयां बांटने और आतिशबाजी तक सीमित नहीं रहा है। इस पर्व से जुड़ी कई ऐसी प्राचीन परंपराएं भी हैं, जो कभी ग्रामीण और शहरी जीवन का अभिन्न हिस्सा हुआ करती थीं। समय के साथ आधुनिकता की चकाचौंध में ये परंपराएं धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही हैं। इन्हीं में एक परंपरा दीवाली की सुबह या अगले दिन सूप पीटकर दरिद्रता को घर से बाहर भगाने की है। कभी सुबह होते ही महिलाओं की टोलियां घरों के बाहर सूप पीटती थीं और 'दरिद्रता जाओ, लक्ष्मी आओ' का नारा लगाती थीं, लेकिन अब यह परंपरा ग्रामीण परिवेश के कुछ घरों तक ही सिमटकर रह गई है। यह भी पढ़ें- दिवाली की अगली सुबह सूप पीटने से क्या होता है? जानें दरिद्रता भगाने की ये अनोखी परंपरा यह भी पढ़ें- दिवाली की पूजा के बाद खील-बताशों का क्या करें?...