मऊ, जुलाई 12 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से रविवार यानी आज जिले की सभी ग्राम पंचायतों में बृहद वृक्षारोपण महोत्सव आयोजित किया जाएगा। अभियान में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह, छात्र-छात्राएं, युवा और आम नागरिक मिलकर बड़े पैमाने पर पौधरोपण करेंगे। जिलेभर के सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाकर हरियाली का संदेश दिया जाएगा। इस अभियान के तहत 34.39 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें वन विभाग 15.54 लाख और ग्राम विकास विभाग 13 लाख पौधे लगाएगा, जबकि शेष पौधरोपण अन्य विभागों एवं संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी किरण वर्मा ने बताया कि वृक्षारोपण महोत्सव को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Mau News: ग्राम सभ...