मऊ, अक्टूबर 24 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श बाल दुर्गा पूजा समिति, रतनपुरा सदर बाजार की ओर से शुक्रवार को मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा का विसर्जन जुलूस आकर्षक झांकियों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मां दुर्गा के अंतिम दर्शन और झांकियों को देखने के लिए दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। सदर बाजार से निकले जुलूस में मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिमा के पीछे करीब एक दर्जन आकर्षक झांकियां चल रही थीं। झांकियों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर तथा दुकानों और मकानों की छतों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। यह भी पढ़ें- Kodarma News: नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, विसर्जन जुलूस में उमड़ा श्...