मऊ, अक्टूबर 24 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। डॉ. भीमराम आम्बेडकर पार्क, मूर्तियों के सौंदर्यीकरण, मरम्मत कराने के लिए सरकार ने डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना शुरू की है। इसके तहत आम्बेडकर पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। शासन ने हर विधानसभा में दस-दस प्रतिमाओं को चिह्नित करने का फरमान जारी किया है। एक आम्बेडकर पार्क पर करीब दस लाख रुपए यानी कुल चार करोड़ रुपये तक खर्च हो सकेंगे। हर विधानसभाओं से प्रतिमाओं को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यही नहीं इसे मिनी पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।

योजना के तहत प्रतिमाओं का चयन जनपद में चार तहसील और नौ ब्लाक हैं। यह सभी चार विधानसभा क्षेत्रों के दायरे में आती है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में डा. भीमराव आंबेडकर का स्मारक बनाने की तैयारी की गई है। योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र ...