मऊ, सितम्बर 27 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तेज आंधी और बारिश ने शनिवार की रात्रि में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के मालव ग्राम पंचायत के पीटोखर और भैंसहां मौजे में जमकर तबाही मचाई। बारिश के बीच कहीं मिट्टी की दीवार भरभराकर ढह गई तो कहीं जर्जर दो मंजिला मकान दूसरे मकान पर जा गिरा। भैंसहां में विशालकाय महुआ का पेड़ मकान पर गिरने से बाइक समेत गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गई। अलग-अलग घटनाओं में चार मकानों को नुकसान पहुंचा, जबकि दो लोग चोटिल हो गए। हादसों के बाद कई परिवारों के सामने सिर छिपाने और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- Gonda News: गोंडा पहली फाइलघटना का वर्णन मालव ग्राम पंचायत के पीटोखर निवासी श्यामराज के मकान के पिछले हिस्से की मिट्टी की दीवार तेज बारिश के दौरान अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार ग...