मऊ, अक्टूबर 3 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। राजकीय पशु चिकित्सालय सदर मुंशीपुरा के प्रांगण में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर में साफ-सफाई कर कूड़ा एकत्र किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान में प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरबी चौरसिया, अधिकारी पशुधन प्रसार अमित कुमार सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी आशुतोष प्रताप सिंह, चंदन सिंह और हरिगोविंद सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। अधिकारियों ने कहा कि कार्यस्थल को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण से अस्पताल आने वाले पशुपालकों और कर्मचारियों को भी बेहतर माहौल मिलता है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: वन प्रमंडल परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- Auraiya News: खानपुर नगर वन में स...