मऊ, नवम्बर 6 -- Mau News: मधुबन। उपजिलाधिकारी दीपक सिंह के निर्देश पर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध नायब तहसीलदार एवं खनन निरीक्षक पूनाराम अहाके की संयुक्त टीम द्वारा सघन कार्रवाई की गई। मिली सूचना पर टीम ने मछली हट्टा क्षेत्र में औचक छापेमारी की। टीम द्वारा पीछा करने पर चालक दुबारी के पास तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी सड़क किनारे गिराकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। टीम ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर विधिक कार्रवाई के लिए थाना मधुबन पुलिस को सौंप दिया। एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध खनन व ओवरलोडिंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी ऐसी ही कठोर दंडात्मक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...