मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में कानून-व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अवैध रूप से पटाखों के भंडारण के खिलाफ अभियान चलाकर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने और मानक के अनुरूप डीजे नहीं बजाने पर डीजे संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न मामलों में वादों के निस्तारण में तेजी लाने तथा दोषियों को सजा दिलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधीनस्थ न्यायालयों एवं सत्र न्यायालयों में निस्तारित मुकदमों की संख्या कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संयुक्त निदेशक अभियोजन को निर्देशित किया कि मुकदमों के निस्तारण में आ रही बाधाओं एवं विलंब के कारणों की जांच करते हुए प्रत्येक चरण के अनुसार विस...