मऊ, जुलाई 12 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के बड़ागाँव निमतले स्थित जुल्फेकार अहमद मरहूम के मकान से शनिवार रात्रि लगभग आठ बजे अलम व ताबूत का जुलूस निकाला गया। जिसमें अंजुमन सज्जादिया ने नोहा ख्वानी की। जुलूस बड़ागाँव सदर इमाम बारगाह स्थित रौजए इमाम हुसैन पर जाकर समाप्त हुआ। अलम व ताबूत का जुलूस कर्बला के बाद इमाम हुसैन के बेटे इमाम सज्जाद की याद में निकाला जाता है। जब इमाम हुसैन की शहादत के बाद इमामत इमाम सज्जाद को देखना था। इमाम हुसैन की शहादत के बाद इमाम सज्जाद हमेशा रोते रहे। कभी भी मुश्कुराये नही हमेशा अपने बाबा हुसैन व अपने चचा एवं भाइयो को याद कर रोते रहे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: हाशिम के ताबूत उठते ही याद आया कर्बला का मंजर जब कोई ईमाम सज्जाद से पूछता कि मौला आप कब तक रोइयागा तो ईमाम कहते थे कि तुम लोग इंसाफ से बताओ क...