मऊ, अगस्त 17 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के जजौली गांव में सोमवार को समाजसेवी स्व. रघुपति पाण्डेय की स्मृति में भव्य अंतरजनपदीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, अयोध्या, बलिया सहित कई जिलों के लगभग 40 नामी पहलवानों ने भाग लेकर दर्शकों अपना दमखम दिखाया। अखाड़े में दांव-पेंच और-जोर आजमाइश के मुकाबले देर सायं तक चलता रहा। अधिकांश मुकाबले बराबरी पर छुटे। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी स्व.रघुपति पाण्डेय के पुत्र रामनक्षत्र पाण्डेय और पौत्र भूपेंद्र नाथ पाण्डेय व सतेन्द्र नाथ पाण्डेय रहे। उन्होंने कहा कि दंगल प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल और परंपरागत कुश्ती को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: दंगल में 40 पहलवानों ने दिखाए दा...