मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: मऊ, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 31 अक्टूबर को बाबा थानी दास इंटर कॉलेज, अमिला में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित इस मेले में करीब 3200 रिक्तियों के सापेक्ष अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मेले का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा करेंगे। जिला सेवायोजन कार्यालय के अनुसार, रोजगार मेले में देश-विदेश से जुड़ी निजी क्षेत्र की 12 से 14 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष युवाओं को चयन का अवसर मिलेगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे रोजगार मेले में पहुंचना होगा।रोजगार मेले में शामिल होने के लिए...