Mau News: अमन दूबे बने ग्राम पंचायत अधिकारी,खुशी
मऊ, अक्टूबर 7 -- Mau News: दोहरीघाट। गोंठा निवासी अमन दूबे का वर्ष ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO) के पद पर चयन हुआ है। इससे पहले वह वर्ष 2024 से बिहार में शिक्षक के रूप में सेवा दे रहे थे। नौकरी के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर उन्होंने यह सफलता हासिल की। चयन पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने अमन दूबे के आवास पर पहुंचकर उन्हें माला पहनाई और मिठाई खिलाकर बधाई दी। पिता दिनेश दूबे ने बेटे की सफलता पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान शिवानन्द उपाध्याय, अम्बुजेश राय, अंकित राय, आदर्श गुप्ता, अभिषेक सहित अन्य लोगों ने मिठाई खिलाकर अमन दूबे को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.