Mau News: अभिभावकों से संपर्क कर छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश
मऊ, अगस्त 20 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार की सुबह 8.10 बजे विकास खंड कोपागंज अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय शाहपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक सहित 09 के सापेक्ष 08 अध्यापक उपस्थित मिले। जबकि विद्यालय में नामांकित बच्चों की अपेक्षा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने अध्यापकों को अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय प्रांगण में साफ-सफाई एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। बच्चों के निर्धारित ड्रेस में विद्यालय नहीं आने पर भी अभिभावकों एवं बच्चों से संपर्क कर उन्हें ड्रेस में विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने को कहा। प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.