मऊ, जुलाई 23 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिले के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 14 249 बच्चों को इस सत्र में डीबीटी राशि का लाभ मिलने में बड़ी बाधा खड़ी हो गई है। स्वेटर, स्कूल ड्रेस, जूता-मोजा और बैग खरीदने के लिए द्वारा दिए जाने वाले 1200-1200 रुपये की डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) राशि इस बार हजारों बच्चों के खातों में समय पर नहीं पहुंच सकी है। अभिभावकों के बैंक खाते का उनके मुख्य पहचान पत्र से लिंक न होने से बच्चे राशि से वंचित रह गए हैं। इस तकनीकी खामी के चलते हजारों खाते नॉट सीडेड श्रेणी में चले गए हैं और बजट अटक गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर इन खातों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है, ताकि ठंड और नए सत्र की तैयारियों के बीच बच्चों को जल्द से जल्द राहत दी जा सके। शिक्ष...