Mau News: अनुपस्थित शिक्षकों से मांगा स्पष्ष्टीकरण, दी चेतावनी
मऊ, अगस्त 27 -- Mau News: कोपागंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चेरुइया स्थित विद्यालय का गुरुवार को दोपहर 12 बजे एडीईओ पंचायत राजेश तिवारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में तैनात तीन अध्यापकों में केवल एक शिक्षिका आशा यादव मौजूद मिलीं, जबकि दो अन्य अध्यापक अनुपस्थित थे। वहीं, विद्यालय में एक भी छात्र मौजूद नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शौचालय की स्थिति ठीक मिली, लेकिन उसमें पानी की व्यवस्था नहीं थी। विद्यालय में छात्रों की अनुपस्थिति और दो अध्यापकों के मौजूद नहीं रहने को लेकर एडीईओ पंचायत राजेश तिवारी स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही शिक्षण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.