मऊ, नवम्बर 28 -- Mau News: घोसी। कोतवाली अंतर्गत हाजीपुर क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग स्थित वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार की रात सेब लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने क्रेन के माध्यम से ट्रक को रास्ते से हटवाकर आवागमन चालू कराया। वाराणसी फल मंडी से एक ट्रक चालक सेब वाहन लेकर गोरखपुर जा रहा था। गुरुवार की रात करीब 12 बजे वाहन लेकर स्थानीय कोतवाली अंतर्गत हाजीपुर क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग स्थित वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर पहुंचा। इस बीच हाईवे पर खड़े आवारा पशु को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक व खलासी बाल-बाल बच गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...