मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत सीएमआईएस पोर्टल पर संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार की शाम कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर अधिशासी अभियंता को कारण बताओं नोटिस के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यदाई संस्थाओं को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं आंकड़ों की शुद्धता एवं समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। जिन परियोजनाओं में निर्धारित समय-सीमा के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है, उनके संबंध में नियमानुसार समय-सीमा विस्तार के लिए...