मऊ, जुलाई 10 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगर पालिका के बैठक कक्ष में अधिशासी अधिकारी डा.मणि भूषण तिवारी ने टैक्स विभाग के अधिकारियों के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने पालिका के आय की वसूली के संदर्भ में सम्बन्धितों से विस्तृत जानकारी ली और वसूली के लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने का निर्देश दिया। टैक्स विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व वसूली की प्रगति पर बात करते हुये उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। बकाया कर की वसूली में तेजी लायें एवं बड़े बकायेदारों पर विशेष अभियान चलाते हुये नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। कहा कि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रक...