मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। अधिवक्ता वेलफेयर प्रोटक्शन एसोसिएशन के तत्वाधान में घोसी तहसील सभागार में बैठक आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिविल सेंट्रल बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष समसुलहसन ने कहा कि अधिवक्ता सामाजिक व्यक्ति होता है, जो समाज के पीड़ित, वंचित, कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय दिलाता है। बैठक के माध्यम से मांग किया कि अधिवक्ता की मृत्यु के बाद 25 लाख का फंड परिवार को दिया जाए और अगर कोई अधिवक्ता 60 वर्ष के बाद कार्य करने में असमर्थ है तो उसे 25000 मासिक पेंशन स्वीकृत की। नवीन अधिवक्ता को 15000 रुपए स्टाइपेंड स्वीकार किया जाए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मुश्ताक अली मंसूरी ने कहा कि अधिवक्ता अगर सुरक्षित नहीं रहेगा तो कानून का राज सुरक्षित नहीं रह सकता। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अल्हम्दुलिल्लाह ने किया। इस अवसर पर ए...