मऊ, सितम्बर 9 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सुहाग की लंबी उम्र व अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज को लेकर महिलाओं में उत्साह है। सुहागिनें पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ 14 सितंबर को निर्जला व्रत रखेंगी। महिलाएं पूरे दिन निर्जल उपवास रखकर शाम को प्रदोष काल में भगवान शिव एवं माता पार्वती का विधि-विधान से पूजन अर्चन करेंगी। रात में तीज की कथा सुनने और जागरण का भी विधान है। आचार्य श्याम जी पांडेय ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर को सुबह 7:15 बजे शुरू होकर 14 सितंबर को सुबह 7:29 बजे तक रहेगी। उदयकाल व्यापिनी तिथि के शास्त्रोक्त नियम के अनुसार 14 सितंबर को ही तीज व्रत रखा जाएगा। धर्मशास्त्रों में सूर्योदय के समय मुहूर्त मात्र भी तृतीया होने पर उसी दिन व्रत रखने का विधान बताया गया है। उन्होंने बता...