मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। पति के लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए महिलाएं गुरुवार यानि आज करवा चौथ का निर्जला व्रत रखेंगी। एक दिन पहले बुधवार को शहर समेत ग्रामीण अंचलों के बाजारों में कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन, ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भारी भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ गई। देर शाम तक बाजार में जमकर पूजन एवं श्रृंगार के सामानों की खरीददारी किया। बाजार में खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़ को देखते हुए जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस की तैनाती किया गया था, बावजूद इसके लोगों को बाजार में जाम के झाम का सामना करना पड़ा। करवा चौथ का व्रत पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित था। यह भी पढ़ें- Balia News: अखंड सौभाग्य को आज निर्जला व्रत रखेंगी सुहागिनें धीरे-धीरे अब जिले की महिलाओं द्वारा इसे बड़े पैमाने पर मनाया जाने लगा है। इसका नजारा बुधवा...