मथुरा, अक्टूबर 23 -- Mathura News: नगर निगम के वार्ड 36 स्थित जयसिंहपुरा की गणेश मंदिर के मुख्यद्वार से लेकर तमोली धर्मशाला तक इंटरलाकिंग सड़क और नाली निर्माण का सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा व पार्षद/कैबिनेट सदस्य राकेश भाटिया ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा और पार्षद राकेश भाटिया ने बताया कि त्वरित योजना के तहत इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। करीब 94 लाख रुपये से बनने वाली मुख्य सड़क से आवागमन में लोगों को काफी राहत मिलेगी। काफी समय से इस मार्ग की हालत काफी खराब हो चुकी थी। इसके अलावा राधाकृष्ण वाटिका में करीब 200 मीटर सीसी नाला निर्माण का भी शुभारंभ किया गया। यह नाला करीब 20 लाख रुपये से बनेगा। इस मौके भाजपा नेता रवि शर्मा, आशु खंडेलवाल, ज्ञान नारायण अग्रवाल, मुकेश कुमार, नीरज रावत, उमेश बघेल, हरिओम शर्म...